फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रफ्तार पर लगाई ब्रेक, ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
घने कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मौसम बार-बार अपने रंग बदल रहा है। तीन दिन पूर्व बारिश होने के बाद रविवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली थी। सोमवार सुबह घना कोहरा होने व ठिठुरन बढ़ने से जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। सुबह बाजार में दुकानें देर से खुलीं और चालकों को दस बजे के बाद तक वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार रात से ही ठिठुरन बढ़ गई थी। कोहरा भी छाने लगा था। सुबह होने से पहले ही कोहरा इतना घना हो गया कि चंद कदम का भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसके साथ ही ठिठुरन बढ़ गई। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह स्कूल जाने में बच्चों को दिक्कत हुई। इससे स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। बाजार में दुकानें देर से खुलीं।
खेतों में मजदूर भी देरी से पहुंचे। वाहन चालकों को खासी दिक्कत हुई। इटावा-बरेली हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखे। दोपहर को कुछ देर के लिए धूप निकली। पर वह ठंड कम नहीं कर सकी। शाम होने से पहले ही ठिठुरन बढ़ गई। इससे बाजार में दुकानें भी जल्द बंद हो गईं। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें