फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम की गाड़ियों में लगने लगा जीपीएस सिस्टम

Sun, 08 Jan 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव 2017 मेें अवैध सामग्री के प्रयोग को रोकने के लिए बनाई गई उड़नदस्ता टीम और स्थाई निगरानी टीम की गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगना शुरू हो गए हैं। चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने तीन-तीन उड़नदस्ता और स्थाई निगरानी टीम का गठन किया है। यह चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा शराब, रुपये और उपहार मतदाताओं को बांटे जाने पर नजर रखेगी। इन टीमों की गाड़ियां किस क्षेत्र में हैं और कहां तक छापेमारी करने गई हैं। इस पर नजर रखने के लिए आयोग के आदेश पर दोनों प्रकार की टीमों के सभी अधिकारियों की गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगने का काम शुरू हो गया है। ताकि डीएम इन गाड़ियों पर सीधे नजर रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें