फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, जलभराव से बीमारियां फैलने का खतरा

विज्ञापन
फोटो-21, समैचीपुर चितार गांव में भरे बाढ़ के पानी में खेलते बच्चे। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शमसाबाद। गंगा किनारे बसे समैचीपुर चितार गांव में बाढ़ का पानी अब घरों तक पहुंच गया है। घरों में पानी भरने से लोगों को बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। रोजमर्रा की जरूरतों और खाद्य सामग्री के लिए ग्रामीणों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लगातार जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अभी तक राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया है। प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। गांव की परचूनी की दुकानों तक पानी पहुंचने से दुकानदारों के सामने सामान बचाने और दुकान चलाने का संकट खड़ा हो गया है। उधर, शाहजहांपुर मार्ग पर भी बाढ़ का पानी भरने लगा है। वाहन चालक पानी में से होकर निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आवागमन के लिए सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की है।
गंगा कटरी क्षेत्र के उलियापुर, चंपतपुर, अचानकपुर, कटरी तौफीक, साधूसराय, बिड़ियाडारा, गाड़िया हैवतपुर, मकसूदपुर पट्टी और दुधा समेत कई गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत सामग्री के साथ स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।

फोटो-21, समैचीपुर चितार गांव में भरे बाढ़ के पानी में खेलते बच्चे। संवाद- फोटो : 1

फोटो-21, समैचीपुर चितार गांव में भरे बाढ़ के पानी में खेलते बच्चे। संवाद- फोटो : 1

फोटो-21, समैचीपुर चितार गांव में भरे बाढ़ के पानी में खेलते बच्चे। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें