फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव से फैला डेंगू, तीन लोग चपेट में

Thu, 22 Oct 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। महरूपुर बीजल में गंदे पानी के ठहराव से तीन युवक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। एक दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए गांव के लोग प्रधान से लेकर अफसरों तक चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


गांव में विनोद कटियार के आवास से करीब दो सौ मीटर तक मार्ग के दोनों तरफ नाली न होने के कारण जलभराव रहता है। ग्रामीण गंदे पानी से गुजर कर आते-जाते हैं। पानी की निकासी के लिए ग्रामीणों ने प्रधान से लेकर अफसरों तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

मच्छरों के कारण डेंगू गांव फैलने लगा है। इसकी चपेट में गांव के मनोज कुमार कटियार, विशाल कटियार और वृजकिशोर आ गए हैं। इनका उपचार कानपुर में चल रहा है। गांव के एक दर्जन लोगों को बुखार आ रहा है। यह प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के विनोद कटियार, अजय कटियार, पोतीराम, सतीश कटियार, कृष्ण कुमार, हनुमान, पप्पू ने प्रधान पर आरोप लगाया कि प्रधान अनिल कटियार से जलभराव की निजात दिलाने के लिए कई बार कहा। समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रधान ने गांव में विकास कार्य नहीं कराया। अफसर भी समस्या सुनने के बाद समाधान नहीं करते हैं। इससे अगली बार पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें