फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः पांच गांवों और स्कूलों तक पहुंचा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रामपुर के परिसर में भरा पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। दो दिनों की राहत के बाद गंगा का जलस्तर फिर चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया। पानी पांच गांवों, स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच गया है। ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नरौरा से 1.38 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। इससे बुधवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार होने की उम्मीद है। खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है।
विज्ञापन

पांच अगस्त को गंगा ने चेतावनी बिंदु पार किया था। छह अगस्त को जलस्तर में कुछ गिरावट हुई थी और पानी चेतावनी बिंदु तक आ गया था। सात और आठ अगस्त तक गिरावट जारी रही, लेकिन नौ अगस्त को पानी में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। मंगलवार को जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर पहुंच गया है।
जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी गांव की ओर बढ़ रहा है। बाढ़ के खतरे से भयभीत ग्रामीण गृहस्थी समेटने में जुटे हैं। तहसील क्षेत्र के गांव रामपुर, जोगराजपुर, रामप्रसाद नगला, कहिलियाई, बमियारी में पानी घुस गया है। प्राथमिक विद्यालय रामपुर, माखन नगला, रामप्रसाद नगला, जोगराजपुर में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर सबलपुर में बाढ़ पानी घुसने से फार्मासिस्ट प्रभाकर अग्निहोत्री ने अस्पताल से दवाएं निकालकर उपकेंद्र में रख ली हैं। एसडीएम पद्म सिंह ने बताया कि तहसील टीम को बाढ़ प्रभावित गांवों में लगाया गया है। स्थिति अभी गंभीर नहीं है। पानी ज्यादा बढ़ता है तो लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।
अचानकपुर में घरों में घुसा पानी
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव अचानकपुर, कटरी तौफीक, पैलानी दक्षिण, समैचीपुर चितार में बाढ़ का पानी घुस गया है। रास्तों में पानी भरा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
गांव अचानकपुर निवासी ईश्वर दयाल, रामसिंह, सियाराम, पहलवान, होरीलाल, पप्पू के घरों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग गृहस्थी का सामान पहली और दूसरी मंजिल पर ले गए हैं। कटरी तौफीक स्थित प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते पर पानी भरा होने से बच्चों का स्कूल तक पहुंचना मुश्किल है। गांव की गलियों में भी जलभराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें