फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः गंगा में पानी बढ़ने से बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
पांचाल घाट पर गंगा का जलस्तर दर्शाता पैमाना। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर 135.95 से बढ़कर 136.25 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा में चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। नरौरा बांध से गंगा में 99 हजार दो सौ 67 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे मंगलवार को जलस्तर और बढ़ सकता है। इससे ग्रामीणों में खलबली मचने लगी है। गंगा का पानी करीब 12 गांव के किनारे पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा में नरौरा बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। गंगा के किनारे बसे गांव हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, तीसराम की मड़ैया, सुंदरपुर, सबासी, माखन नगला, कुढ़री सारंगपुर, जटपुरा कहिलियाईं, जोगराजपुर, करनपुर घाट, गौटिया, फुलहा आदि गांव के पास पानी पहुंच गया है। पानी आने से ग्रामीणों को बाढ़ का डर सताने लगा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का जलस्तर रात में तेजी से बढ़ा है। बाढ़ से निपटने के लिए ग्रामीण खाने पीने को चीजों का इंतजाम करने जुट गए हैं। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि गंगा में पानी बढ़ा है, लेकिन अभी किसी गांव में पानी नहीं पहुंचा है। सभी लेखपाल अपने क्षेत्र में बाढ़ पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

दो साल में बहोरनपुर की 80 प्रतिशत भूमि गंगा में समाई
कमालगंज। बहोरनपुर टप्पाहवेली ग्राम पंचायत की 80 प्रतिशत कृषि भूमि दो सालों में कटान की भेंट चढ़कर गंगा में समा गई। ग्रामीणों की बची हुई जमीन को लेकर कटान का भय अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहा। इस समय कल्लूनगला से पंचायत घर के सामने तक कटान तेजी से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें