फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई क्षेत्र के पांच गांवों का विकास कराएंगे

Sat, 14 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिले में जन जागरण अभियान चला रही है। शनिवार को खजुरिया गांव में अभियान के तहत  सम्मेलन हुआ। इसमें इलाकाई विधायक ने जनेश्वर मिश्र योजना और  लोहिया योजना से पांच गांवाें के विकास का भरोसा दिया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत विधायक अजीत कठेरिया ने शनिवार को तराई क्षेत्र के खजुरिया गांव के अल मिशन पब्लिक स्कूल में सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

उन्हाेंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनधन योजना के तहत देश की जनता के साथ छलावा किया है। सौ दिन में काला धन वापस लाने का सब्जबाग दिखाने वाली सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही हैै। दिल्ली की जनता ने आठ महीनों में ही भाजपा सरकार को करारी शिकस्त देकर आइना दिखा दिया है।
विज्ञापन


विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि वह क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रहे हैं। उन्होंने तराई क्षेत्र के गंगाइया, छतरई और दोषपुर गांवों को जनेश्वर मिश्र योजना से और वाजिदपुर व अहमदगंज को लोहिया ग्राम योजना से विकसित कराए जाने का भरोसा दिया।

कहा कि ढाईघाट पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बन जाने से तराई क्षेत्र का विकास होगा। लोगों के रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे। सम्मेलन में प्रदेश महासचिव जीतू वर्मा, जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, अनिल गंगवार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

ग्रामीणों ने विधायक से भुक्सा गांव में बने स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की तैनाती कराने की मांग की। सम्मेलन में असलम खां, शीला यादव, आरिफ परवेज, नाजिम कुरैशी, ओमकार सिंह यादव फौजी, चंद्र पाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें