फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेडिकल कॉलेज की छात्रा को ले जाने में पांच पर मुकदमा

Sun, 16 Jul 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। तीन दिन पूर्व मेडिकल कालेज में पढ़ने गई डी फार्मा की छात्रा वापस घर नहीं पहुंची। पिता ने छात्रा को ले जाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल है। ग्रामीण की पुत्री ननिहाल में रहकर मेडिकल कॉलेज में डी फार्मा की पढ़ाई कर रही है। 13 जुलाई को छात्रा कॉलेज में पढ़ने के लिए गई और दोपहर बाद भी वापस नहीं आई। लगभग चार एक नंबर से नाना के पास फोन आया।
दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने बताया कि उसने छात्रा का अपहरण कर लिया। नाना ने इसकी जानकारी दामाद को दी। दामाद ने उस मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो युवक ने बताया कि भाभी ने शरारत कर दी थी। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर नाना के गांव के ज्ञान सिंह यादव, उदयवीर सिंह, पप्पू व दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ राजेश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छात्रा को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें