बुजुर्गों को आधार कार्ड हासिल करने में मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा
है। मोतियाबिंद और कमजोर निगाह के कारण मशीन इनकी आइरिश की छाप नहीं ले
रही है। उंगलियों के पोर घिसने से इनकी धुंधली छाप की समस्या हो गई है।
इससे पांच फीसदी लोगों को आधार कार्ड मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में
मतदाता पहचान पत्र और बैंक खाते से आधार नंबर लिंक कराने से यह महरूम हो
सकते हैं। इनके सामने बड़ी दिक्कत वृद्धावस्था पेंशन की आएगी। आधार से खाता
लिंक कराए बिना पेंशन अटक जाएगी।
आधार कार्ड के लिए आंख की आइरिश और
उंगलियों की छाप जरूरी है। 100 लोगों के कैंप में कम से कम 5 फीसदी बैरंग
लौट रहे हैं। मोतियाबिंद के साथ ही आंखों में दूसरे रोग के चलते आइरिश
कैप्चर नहीं हो पा रही है। इनके फिंगर प्रिंट भी घिसे हैं। यह भी स्पष्ट
कैप्चर नहीं हो पाते हैं। ऐेसे में आपरेटर इन्हें बैरंग कर देते हैं। बैरंग
होने वालों में 4.90 फीसदी
लोग बुजुर्ग हैं। जिले में 36 हजार बुजुर्ग
पेंशन पा रहे हैं। इन्हें तिमाही किश्त जुलाई में रिलीज होनी है। शासन से
सख्त आदेश हैं कि बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कराए बिना इनके खाते में
पेंशन न भेजी जाए। ऐसे में इनकी पेंशन पर तलवार लटकती दिख रही है।
आपरेटर करते लापरवाही
इन
दिनों जिले में आधार कार्ड के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है। कैंप की
जिम्मेदारी स्मार्ट चिप, नेट लिंक व रेडियंट हरौती को सौंपी गई है। इन
कैंपों में आपरेटर लापरवाही बरत रहे हैं। वह बुजुर्गों के मामलों को विशेष
केस की श्रेणी में लेने के बजाय बैरंग लौटा देते हैं।
यह करना चाहिए विशेष केस में
-
फ्रिगर प्रिंट स्पष्ट न आने पर इनकी चार बार छाप लेनी चाहिए। इनमें से
सबसे स्पष्ट छाप को उठा लिया जाएगा। - आंखों में दिक्कत की स्थिति में हर
आंख की अलग छाप लेनी चाहिए।
विशेष केसों को सुपरवाइजर के सुपुर्द करना चाहिए। इनका वेरीफि केशन आपरेटर की बजाय सुपरवाइजर को करना होता है।
नए वर्जन से होगी सुविधा
आधार
कार्ड एजेंसी स्मार्ट चिप के पिशू गोपाल का कहना है कि आधार कार्ड के लिए
नया वर्जन 13.1.0.0 आ रहा है। इसमें आइरिश और उंगलियों की छाप ज्यादा
स्पष्ट होगी। इससे बुजुर्गों को भी आसानी होगी। वैसे उंगलियों की छाप या
आइरिश की छाप स्पष्ट न आने पर इन्हें विशेष केस की श्रेणी में लिया जा सकता
है।
रुक सकती वृद्धावस्था पेंशन
जिला समाज कल्याण
अधिकारी ललिता यादव कहती हैं कि बैंक खाते से आधार लिंक कराए बिना
लाभार्थियों को पेंशन नहीं मिल पाएगी। कार्यालय में पेंशनर आइरिश और
उंगलियाें की छाप स्पष्ट न आने पर आधार कार्ड न बनने की शिकायत लेकर आते
हैं।