फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दंपति समेत पांच लोग घायल

Thu, 21 Apr 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी मयंक पुरवार बुधवार को पत्नी मनीषा देवी और बच्चे के साथ बाइक से आवास विकास कॉलोनी स्थित नर्सिंग होम जा रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे।

लालगेट के पास पिकअप की चपेट में आकर दंपति बच्चे समेत गिर पड़े। इसमें दंपति घायल हो गए, जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घायल पति को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। उधर, जिला मैनपुरी थाना दन्नाहार के गांव रंपुरा निवासी रामनाथ और गांव नूरमपुर निवासी अरविंद कुमार मंगलावार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले गए। एक अन्य मामले में जिला शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के गांव नवीगंज निवासी किरन को भाई मनोज बाइक से  अपनी ससुराल लेकर जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक की चपेट में आकर किरन घायल हो गईं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिजन उसे लेकर दूसरे अस्पताल चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें