फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ से बनेगा मॉडल बस स्टेशन

Mon, 11 May 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का रोडवेज बस अड्डा मॉडल स्टेशन बनेगा। शासन ने इसके लिए पांच करोड़ रुपया स्वीकृ त किया है। यह निर्माण कार्य समाज कल्याण निर्माण निगम करवाएगा। स्टेशन के लिए ले आउट तैयार कर लिया गया है। इसी माह इसके निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। रोडवेज बस स्टेशन की हालत खस्ता है। बसपा सरकार में पीपीपी मॉडल से इसके निर्माण का मसौदा बना था। बाद में यह प्रोजेक्ट फेल हो गया। इसके बाद मौजूदा सपा सरकार में इसके निर्माण के लिए पैरवी शुरू की गई। शासन ने बस
विज्ञापन


अड्डे के निर्माण के लिए 5 करोड़ रु पया स्वीकृत किया है। निर्माण की जिम्मेदारी समाज कल्याण निर्माण निगम को दी गई है। कार्यदायी संस्था ने लेआउट तैयार कर लिया है। मॉडल स्टेशन के तहत आरामदायक सीट, शीतल जल, वेटिंग हाल, पूछताछ केंद्र, टिकट काउंटर, बसों के लिए शेड, बसों के आने और जाने की जानकारी देने वाली स्क्रीनें लगेेंगी। आधुनिक शौचालयों
विज्ञापन


का भी निर्माण कराया जाएगा। एआरएम संजीव यादव ने बताया कि पुराने बस अड्डे को तुड़वाकर नया निर्माण करवाया जाएगा। शासन ने बजट स्वीकृत कर दिया है।
 
अभी यह हैं दिक्कतें
- बसों के लिए शेड नहीं।
- वेटिंग हाल नहीं है। बरामदे में यात्रियों को बैठकर इंतजार करना पड़ता है।
- बरामदे में पंखे नहीं चलते।

- रात को स्टेशन में अंधेरा रहता है।
- बस स्टेशन की फ र्श टूटी है।
- यात्रियों को धूप में खड़ा होना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें