फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने में पांच फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी पिता ने शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के गांव मनिहार के संदीप, अजय, सर्वेश व दो अज्ञात के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि 6 मई की सुबह करीब 11 बजे उसकी पुत्री भोजपुर बघार स्थित बैंक में खाता खुलवाने की बात कहकर घर से गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रिश्तेदारियों में खोजबीन करने के दौरान वह आरोपियों के यहां पहुंचे तो पुत्री उन्हें देख रोने लगी। पुत्री ने उसके साथ हुई घटना की आपबीती बताई। आरोपियों ने उसे बहलाफुसला कर ले जाकर बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें