फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घाट पुल पर पांच घंटे ठप रहा आवागमन

Tue, 02 Oct 2018 11:18 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
ढाईघाट पक्के पुल पर रखे बड़े-बड़े पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बगैर उद्घाटन के ढाईघाट पर बने पक्के पुल से आवागमन शुरू होने के बाद सेतु निगम के एई ने मंगलवार सुबह पुल के दोनों ओर बड़े-बड़े पत्थर लगा दिए। इससे बडे़ वाहनों का आवागमन करीब पांच घंटे तक ठप रहा। पुलिस के कहने पर पत्थर हटाए गए।
विज्ञापन


बीते दिनों ने सपाइयों ने पुल का उद्घाटन करते हुए आवागमन शुरू करा दिया था, जबकि सेतु निगम के अफसरों ने दूसरे दिन थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि पुल अभी पूरा नहीं बना है और हैंडओवर भी नहीं किया गया है। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सेतु निगम के एई आरके वर्मा ने पुलिसबल के साथ जाकर पुल के दोनों ओर बड़े-बड़े पत्थर रखवाकर आवागमन रोक दिया। इससे पुल के दोनों ओर चौपहिया वाहनों की कतारें लग गईं। वाहनों की कतारें लगने पर पुलिस ने समझाया कि ऐसे आवागमन बंद नहीं होगा। दोनों तरफ लोहे की चादर लगवाएं। इस पर दोपहर करीब 3.30 बजे एई ने पत्थरों को हटवा दिया, जिससे आवागमन शुरू हो गया।

जाम में फंसे ढाईघाट के प्रधान गुड्डू वर्मा ने बताया कि कार से बच्चे की दवा लेने जा रहे थे लेकिन कार फंस गई। अलीगढ़ से शाहजहांपुर जा रहे मोहम्मद फरैज और एटा से जलालाबाद जा रहे लालू कुमार ने बताया कि ढाईघाट पुल पर पत्थर रखे होने से करीब पांच घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें