फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दस किलोमीटर पीछा कर बस में की तोड़फोड़, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-7 कमालगंज थाने के बाहर खड़ी रोडवेज व मौजूद बाराती। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कमालगंज। कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस की टक्कर से बृहस्पतिवार रात एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना से आक्रोशित बरातियों ने दस किमी. तक बस का पीछा कर तोड़फोड़ करने के बाद थाने के बाहर हंगामा किया था। पुलिस ने चालक सहित सात लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें से पांच बरातियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे क्षेत्र के खुदागंज गांव में हुई। कासगंज के पटियाली निवासी सचिन कुमार की बरात आई थी। बराती आशीष (20) अपने दो साथियों रजनेश और शिवम के साथ गेस्ट हाउस से बरात स्थल की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही लीडर रोड डिपो की रोडवेज बस ने आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय आशीष को टक्कर मार दी। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद बरातियों ने कार से बस का करीब दस किलोमीटर तक पीछा किया। कस्बे के रेलवे स्टेशन तिराहे पर बस को रोककर उसमें जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे ईंट-पत्थर फेंकने से शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद चालक बस को थाने के सामने रोककर अंदर पहुंच गया। बरातियों की भीड़ ने बस को चारों तरफ से घेर लिया और हंगामा करने लगी। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए और पुलिस से अभद्रता करने लगे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच बरातियों, रोडवेज के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
आगे की जांच और यात्रियों को भेजा गया
घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अमरपाल सिंह ने थाने पहुंचकर मामले की जांच की। यात्रियों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें दूसरी रोडवेज बस से फर्रुखाबाद बस स्टैंड भेजा गया। शुक्रवार को घायल आशीष के पिता अमरपाल ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पांच बरातियों - दिलीप, रमन, शिवम, कृष्णा मिश्रा और वीरेश का शांतिभंग में चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि चालक और परिचालक से पूछताछ जारी है, परिवहन विभाग को भी सूचित किया गया है।

फोटो-7 कमालगंज थाने के बाहर खड़ी रोडवेज व मौजूद बाराती। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें