फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कनेक्टिविटी फेल, वाहनों के फिटनेस समेत कई काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय की कनेक्टिविटी फेल होने से फिटनेस, टैक्स, वाहनों के लोकल ट्रांसफर आदि काम बंद हो गए। मंगलवार को वाहनों के फिटनेस स्लॉट बुक होने के बावजूद काम बंद रहा। इससे हाईवे किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई पटलों पर ताले पड़े रहे। मंगलवार शाम चार बजे कनेक्टिविटी आने पर फिटनेस का काम शुरू किया जा सका।
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को फिटनेस के स्लॉट बुक होते हैं। इन दिनों सुबह 10 बजे से वाहन पहुंचने शुरू हो जाते हैं। शनिवार सुबह दफ्तर की कनेक्टिविटी फेल हो गई। लिहाजा टैक्स पटल, फिटनेस, वाहनों के ट्रांसफर आदि काम बंद हो गए। मंगलवार सुबह फिटनेस स्लॉट होने के चलते कारें, स्कूली बसों समेत कई वाहनों की हाइवे किनारे कतार लग गई। वाहन स्वामी और चालक दफ्तर में डेरा डाले रहे। बार-बार पटल पर पूछताछ से परेशान लिपिक भी काउंटरों पर ताले डालकर चले गए।
एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को बीएसएनएल की लीज लाइन में तकनीकी खराबी आने से कनेक्टिविटी खराब हो गई थी। इससे कुछ काम नहीं हो सके थे। लखनऊ से बात करके जुगाड़ से मंगलवार शाम को फिटनेस समेत अन्य कार्य सामान्य रूप से शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

-
मोबाइल की कनेक्टिविटी से खिंचे लाइसेंस के फोटो
लाइसेंस के फोटो खिंचवाने के लिए दूरदराज गांवों से लोग पहुंचे। गनीमत रही कि पटल के लिपिकों ने अपने मोबाइल से कंप्यूटर कनेक्ट करके फोटो खींचना शुरू कर दिया। इससे लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें