फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एचडीपीई व जियो सिंथेटिक क्लॉथ के ऊपर बनाई जा रही सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। 191 करोड़ से कमालगंज-हरदोई मार्ग पर बने पुल के दोनों ओर के पहुंच मार्ग को पक्का करने का काम शुरू हो गया है। पानी तथा नमी से सुरक्षित रखने के लिए मिट्टी के ऊपर एचडीपीई पाॅलीथिन व जियो सिंथेटिक क्लाथ की दोहरी परत बिछाई जा रही है। इन परतों के ऊपर ही मोटी गिट्टी व डामर गिट्टी वाली परतें होंगी।
विज्ञापन

गंगा नदी के महमदगंज मड़ैयन घाट पर 10 जून 2023 को तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने सेतु परियोजना का शिलान्यास किया था। 50 पिलर वाला 182 मीटर (लगभग दो किलोमीटर) लंबा पुल तैयार हो चुका है। पहुंच मार्ग पर मिट्टी का काम भी पूरा हो चुका था। अब दोनों ओर के पहुंच मार्ग को पक्का किए जाने का काम चालू हो गया है।
कच्चे पहुंच मार्ग को 2025 में पहली बारिश में भारी क्षति पहुंची थी। बाढ़ से पुलिया बह गई थी। आईआईटी के इंजीनियर सर्वे करने आए थे। उनकी रिपोर्ट के बाद पुलिया खत्म कर पत्थर लगाने (स्टोन पिचिंग) का काम किया गया। साथ ही पहुंच मार्ग को मजबूती देने के लिए गिट्टी के नीचे दो अन्य परतें बिछाए जाने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत सड़क को बाढ़, पानी व नमी से बचाने के लिए मिट्टी के ऊपर काले रंग की पन्नीनुमा हाई डेंसिटी पॉलीथिन (एचडीपीई) की परत बिछाई जा रही है। इसके ऊपर सफेद रंग के जियो सिंथेटिक क्लाथ की परत बिछ रही है। दोनों परतों के ऊपर अलग-अलग मानक की दो परतें मोटी गिट्टी की और फिर दो परतें डामरयुक्त महीन गिट्टी की डाली जाएगी।
विज्ञापन

सेतु निर्माण निगम के सहायक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी का कहना है कि मिट्टी के ऊपर एचडीपीई सीट व जियो सिंथेटिक क्लाथ बिछाने से पहुंच मार्ग पर कटान नहीं होगी। नीचे की मिट्टी भी नहीं धसेगी, पानी भी नहीं रिसेगा। जनपद में संभवतः इस तकनीक से यह पहली सड़क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें