फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पहले की चोरी, फिर झोपड़ी में लगाई आग

Thu, 24 Apr 2025 10:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव परतापुर में चोरों ने घर में घुसकर चोरी की। इसके बाद पास में पड़ी झोपड़ी में आग लगा दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस चोरी की घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

गांव बड़ागांव परतापुर निवासी अवधेश के मकान में ताला लगा था। बीती रात चोर दीवार फांदकर अवधेश के घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़ दिया। बक्सों के ताले तोड़कर चोर जेवर चोरी कर ले गए। चोरी के बाद चोरों ने पास में स्थित अवधेश के भाई रवेंद्र की झोपड़ी में आग लगा दी और भाग गए।
अवधेश के पिता रामकिशोर रिश्तेदारी से लौट कर आए तो झोपड़ी जली मिली। पुत्र अवधेश के घर का ताला टूटा था। रामकिशोर ने थाने में चोरी की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि चोर अवधेश के घर से पायल, झुमकी, बिछुआ व अन्य सामान चोरी कर ले गए। रवेंद्र की झोपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोनू शाक्या ने बताया कि अवधेश का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते उनके भाई की झोपड़ी में आग लगाई गई। चोरी की घटना झूठी है। झोपड़ी जलाने का प्रार्थना पत्र मिला था। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें