फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रतिबंधित सामान की बिक्री पर फर्म ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की एक संस्था को क्षेत्रीय प्रबंधक ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। संस्था पर प्रतिबंधित सामान बेचने और अवैध कब्जे के आरोप जांच में सही पाए गए। इसके साथ ही 3 लाख 85 हजार 960 रुपये की प्रतिभूति भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

ज्योति उपाध्याय के नाम से यह संस्था स्थानीय, बेवर और फिरोजाबाद बस अड्डों पर 15 दुकानें चला रही थी। इन दुकानों पर पान मसाला की बिक्री और अवैध कब्जे जैसी कई शिकायतें मिली थीं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने 30 मई को ज्योति उपाध्याय की फर्म को ब्लैक लिस्ट करने का आदेश दिया। उन्होंने तीनों बस अड्डों के एआरएम को सभी 15 दुकानें तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए। आदेश में स्पष्ट किया गया कि जमा प्रतिभूति 3 लाख 85 हजार 960 रुपये जब्त की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने ज्योति उपाध्याय को दुकानें तुरंत हटाने का पत्र भेजा। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। हालांकि, एआरएम ने आदेश के तीसरे दिन भी दुकानों को नहीं हटवाया है।
ठेका आठ का, चल रहीं 11 दुकानें
बस अड्डे पर आठ दुकानों का ठेका है मगर संचालन 11 दुकानों का हो रहा है। तीन दुकानें मनमाने तरीके से स्थानीय जिम्मेदारों की शह पर चलाई जा रही हैं। पांच दुकानें निरस्त होने के बाद तीन का ही ठेका बचा है। बस अड्डा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आठ में पांच दुकानें निरस्त हुई हैं। जलपान, कैंटीन व फल की दुकानें ही वैध बताई गई हैं। जल्द ही पूरा लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा अवैध दुकानें हटेंगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को किया गुमराह
सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण के दौरान दुकानों संबंधी पत्रावली मांगी थी पर उन्हें नहीं दिखाई गई। उससे पहले ही क्षेत्रीय प्रबंधक पांच दुकानों को निरस्त कर चुके थे। अब देखना यह है कि डिपो के जिम्मेदार अवैध दुकानों को हटवाते हैं अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें