फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। रंजिश में जरारी गांव में दो पक्षों में 12 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के सात लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने घटना स्थल पर दोनों पक्ष के लोगों से विवाद होने के कारण को लेकर जानकारी की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जरारी निवासी मीनाज डीजल वाले की गांव के ही गुड्डू महाराज से रंजिश चली आ रही है। शनिवार को मीनाज व गुड्डू महाराज आमने-सामने आ गए। दोनों एक दूसरे को देखते ही गालीगलौज करने लगे। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र हो गए। वे लोग घर से असलहे निकाल कर लाए और फायरिंग करने लगे। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीण की सूचना पर यूपी 112 के अलावा एसओ दिनेश गौतम फोर्स लेकर गांव में पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके सात लोगों को पकड़ लिया। पकड़े लोगों को पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने जांच के बाद फायरिंग की घटना से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन

एसओ दिनेेश गौतम ने बताया कि जरारी गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जांच में फायरिंग की बात सामने नहीं आई। दोनों पक्ष के सात लोगों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें