फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग में जवाबी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। उधार सामान न देने पर दुकानदार व ग्रामीण में सोमवार रात हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में जवाबी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस विवाद में एक पक्ष से महिला व दूसरे पक्ष से एक ग्रामीण घायल हुआ था। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी दिनेश की गांव भरखा चौराहा पर परचून की दुकान है। वह सोमवार की रात दुकान पर बैठा था। तभी गांव भरखा के रिंकू व बंटी आए। इन लोगों ने सामान उधार मांगा। दिनेश ने मना कर दिया।
इस पर दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद मारपीट होने लगी। झगड़े की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग आ गए और फायरिंग होने लगी। मारपीट में एक पक्ष से महिला व दूसरे पक्ष से ग्रामीण घायल हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने दिनेश की तहरीर पर गांव भरखा निवासी रिंकू, बंटी, विक्की, नरेंद्र, राजपाल के खिलाफ उधार में सामान न देने पर गालीगलौज मारपीट व फायरिंग करने के आरोप का मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष से गांव भरखा निवासी चंद्रप्रभा पत्नी नरेंद्र ने गांव नगरिया के दिनेश, कारे, तन्ने, बृजराज, ऋषिराज, सुनेश के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पुत्र रिंकू व कल्लू से गालीगलौज करने और बहन गिरजा देवी के सिर पर टकोरा मारकर घायल करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने घायल दिनेश व गिरजा देवी का सीएचसी पर मेडिकल कराया है। एसओ जयंती प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें