फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सजा पटाखा बाजार, 10 से 1200 तक की आतिशबाजी उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। दिवाली के लिए पटाखा बाजार सजकर तैयार हो गया है। बेरी तिराहे के पास मैदान में 50 अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। इन दुकानों पर ग्रीन पटाखों की मांग अधिक है।
विज्ञापन

बाजार में 10 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक के पटाखे उपलब्ध हैं। ड्रोन, सेल्फी पॉइंट ब्लास्ट और बटरफ्लाई जैसे नए पटाखे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ड्रोन पटाखा आसमान में उड़कर धमाका करेगा, जबकि बटरफ्लाई पटाखा उड़कर नीचे आने के बाद चमकेगा। लैला-मजनू, किस फायर और लव फायर नाम के पटाखे भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। बच्चों के लिए किंडर जॉय और पॉपअप जैसे पटाखे भी बाजार में हैं। पॉपअप का एक पैकेट 20 रुपये में मिल रहा है। महंगाई के बावजूद दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

प्रशासन ने सुरक्षा मानकों के पालन की शर्त पर 50 दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। पटाखों की बिक्री धनतेरस से दिवाली की रात तक ही अनुमत है। इसके बाद बचे पटाखों को नष्ट करना होगा। दुकानों पर अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सुतली बम पहले से प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें