फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गेहूं व गन्ने के खेत में आग से एक लाख का नुकसान

Thu, 06 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। आग से तीन बीघा गेहूं और एक बीघा गन्ना की फसल जलकर राख हो गई। बुझाने के प्रयास में दो ग्रामीण भी झुलस गए। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुइया खेड़ा निवासी आकाश गंगवार का फैजबाग़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तीन बीघा गेहूं और एक बीघा गन्ने की फसल है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अज्ञात कारणों से गेहूं में आग लग गई। धुआं देख आसपास के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। मगर तेज हवा के चलते आग कुछ ही देर में काफी बीच में फैल गई। आग की लपटें गन्ने के खेत में भी पहुंच गई। कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और गेहूं को जोतने लगे। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक तीन बीघा गेहूं और गन्ना भी जलकर राख हो गया।
इससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के प्रयास में किसरोली निवासी पंकज गंगवार व नगला सेठ निवासी ज्ञानेश राजपूत झुलस गए। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें