गांव छतरी में घर में लगी आग से जला सामान।
- फोटो : FARRUKHABAD
चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग
शमसाबाद। चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। हादसे मेें करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छतरी निवासी बृजेश कुमार की पत्नी शनिवार शाम को कच्चे मकान के बाहर पड़े छप्पर में चूल्हे पर खाना बना रही थी।
खाना बनाकर वह घर के अंदर चली गई। इस दौरान चूल्हे से उड़ी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल होने से दूसरा छप्पर भी जलने लगा। परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए। परिवार और गांव के लोगों ने पानी व मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया।
बृजेश ने बताया कि आग से कमरों में रखा सामान, सात बोरा गेहूं, दो बोरा धान, पांच हजार रुपये और जेवर जल गए हैं। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रविवार को लेखपाल ने गांव पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया।