फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़पुर मंदिर के पास सिलेंडर में लगी आग, भगदढ़

विज्ञापन
गैस सिलेंडर में लगी आग को पानी डालकर बुझाता पुलिस कर्मी व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शहर के प्रसिद्ध बढ़पुर शीतला माता मंदिर के पास एक चाय के खोखे में रखे सिलिंडर में आग लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। युवाओं ने खोखा से सिलिंडर को खींचकर रोड पर डाला, तो धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान दोनों ओर यातायात बंद हो गया। देवी भक्तों की सुरक्षा में लगे कर्मियों और एक दुकानदार ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। करीब आधा घंटे यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर से बमुश्किल 20-25 कदम दूरी पर चाय के खोखे में रखे सिलिंडर में दोपहर पौने तीन बजे अचानक आग लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। खोखा स्वामी सलावत खां मोहल्ला निवासी महेंद्र ने जब तक बुझाने का प्रयास किया, जब तक खोखे में रखे बीड़ी के बंडल, माचिस समेत अन्य सामान में आग लग गई।
भगदड़ देख देवी भक्तों की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। खोखा स्वामी महेंद्र ने पाइप पकड़कर उसे रोड पर फेंका, तो फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर यातायात ठप हो गया। लोगों ने अपने वाहन रोक लिए। सुरक्षा कर्मियों ने पानी में भिगोकर बोरे डाले, मगर आग नहीं बुझी।
विज्ञापन

इसी दौरान रोड के दूसरी तरफ एक दुकानदार के यहां रखे अग्निशमन यंत्र लेकर आए युवक ने आग पर काबू पाया। करीब 30 मिनट तक मार्ग पर यातायात बंद रहा। खोखा में रखा काफी सामान भी जल गया है। कुछ देर आग और न बुझती, तो विस्फोट हो सकता था। इससे बड़े हदासे से इन्कार नहीं किया जा सकता था। आसपास नवरात्र की नवमी के चलते काफी दुकानें सजी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें