फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कारखानों में नहीं मिले अग्निशमन के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निरीक्षण के दौरान कारखानों में अग्निशमन के इंतजाम अधूरे मिले। कई कारखानों में आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं पाया गया। बिजली सुरक्षा के मानक भी पूरे नहीं मिले।
विज्ञापन

डीएम डॉ वीके सिंह के आदेश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी, प्रदूषण अधिकारी एसके सिंह, बिजली सुरक्षा अधिकारी वर्षा गुप्ता मंगलवार को छपाई कारखाने ईसी इंटरप्राइजेज अंगूरी बाग, अमित साध, पांडेय ट्रेडिंग अंगूरी बाग, विपिन साध अंगूरी बाग, एन आर सिल्क इंटरनेशनल एलएलपी अंगूरी बाग, रूप किशन अजय कुमार अंगूरी बाग, एसएस फैशन इंडिया अंगूरी बाग, बीएम संस अंगूरी बाग, एसआर फैशन अंगूरी बाग, सुमित साध गंगा दरवाजा, अमेरिका प्रिंटिग वर्क्स गंगा दरवाजा कारखाने का निरीक्षण किया।
सभी कारखानों में प्रदूषण की एनओसी पाई गई। एक कारखाने में अग्निशमन के मानक अधूरे मिले। जबकि अन्य किसी कारखाने में आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं पाया गया। कारखानों मालिकों व मैनेजर को बुलाकर अधिकारियों ने अग्निशमन को मानक पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बिजली सुरक्षा को लेकर कारखानों में कोई ठोस इंतजाम नहीं मिले। बिजली के मीटर से लेकर मौके पर तार खुले व उनमें जोड़ पास गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के आदेश पर संयुक्त टीम ने कारखानों का निरीक्षण किया। अग्निशमन व बिजली सुरक्षा के मानक पूरे नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें