गांव राईपुर चिहनटपुर में पानी डालकर आग बुझाता पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। एक घर में लगी आग से भूसा व सामान जल गया। यूपी 112 के जवानों ने किसी तरह से काबू पाया।
गांव राईपुर चिनहटपुर निवासी राजेंद्र के छप्पर में मंगलवार को आग लग गई। हवा तेज होने से तेज लपटें उठने लगीं।
राजेंद्र के परिजनों ने यूपी 112 पर सूचना दी। गांव के लोग भी एकत्र हो गए। इस बीच पहुंचे यूपी 112 के जवानों ने गांव वालों के सहयोग डिब्बों व बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। आग में राजेंद्र सिंह का पांच हजार रुपये का भूसा व सामान जल गया। पुलिस कर्मियों की तत्परता से घरेलू सामान तक आग नहीं पहुंच पाई।