फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
आग के बाद जला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। मिठइया गली स्थित मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर बुधवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी रमेश चंद्र उर्फ कल्लू चौरसिया की मिठइया गली में इलेक्ट्रॉनिक सामान व टीवी रिपेयरिंग की दुकान है। बुधवार को उन्होंने दुकान खोली थी। शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

सुबह साढ़े चार बजे पड़ोसी रूबी व छोटे ने दुकान से धुआं निकलते देख सूचना रमेश को दी। रमेश ने पड़ोसियों की मदद से 7 बजे आग पर काबू पाया। रमेश ने बताया 10 एलसीडी, 30 टीवी, 18 इनवर्टर, दो बैटरी, 50 डीटीएच बॉक्स, 10 इंडेक्शन चूल्हा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को ही 6 टीवी रिपेयरिंग के लिए आई थीं। वह भी जल गईं। 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

गंगा तट पर स्नान करते लोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें