फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: परिवहन शाखा के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस परिवहन शाखा के गोदाम में आग लग गई। दमकल की सूझबूझ से आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। पास में ही शस्त्रागार होने से आग से नुकसान होने की आशंका बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा के गोदाम में मोबिल ऑयल और टायर रखे थे। शुक्रवार को देर शाम गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मोबिल ऑयल का ड्रम फटने से आग और फैल गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर सीओ फायर विजय कुमार त्रिपाठी ने दो गाड़ियों को मौके पर भेजा। आधे घंटे में उन्होंने आग पर काबू पाया। गनीमत रही आग फैलकर शस्त्रागार की ओर नहीं गई। सीओ विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर दो गाड़ियों को भेजकर आग बुझाई गई। आग के कारणों की जांच की जाएगी।
आरआई अविचल पांडेय ने बताया कि परिवहन शाखा के परिवहन स्टोर में आग लग गई थी। दमकल ने आग बुझा दी है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी।

आग लगने में कहीं खेल तो नहीं.....
गोदाम में रखे पुराने सामान की नीलामी की जाती है। इसके लिए सभी स्पेयर को गिनकर रखा जाता है। नीलामी से पहले गोदाम में आग लगना, किसी को हजम नहीं हो रहा है। जबकि गोदाम में बिजली कनेक्शन आदि भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें