शमसाबाद। ठेली दुकानदार की झोपड़ी में लगी आग से हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार पत्नी को दवा दिलाने गया था। ग्रामीणों ने आग को बुझाया।
थाना क्षेत्र के गांव साधो सराय निवासी श्रीकृष्ण व उनका पुत्र ठेली दुकानदार है। बुधवार को श्रीकृष्ण पत्नी कुसमा देवी को कस्बा के एक डॉक्टर के यहां दवा दिलाने गया था। उसकी झोपड़ी में ताला पड़ा हुआ था। अचानक अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। हवा तेज होने से आग ने कुछ देर में उग्र रूप ले लिया। कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीणों ने लपटें उठती देखी तो दौड़कर आग बुझाने में जुट गए।
किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। श्रीकृष्ण पत्नी के साथ घर पहुंचे और आग से झोपड़ी व सामान का हाल देखकर दंग रह गए। श्रीकृष्ण ने बताया कि आग से चार सौ रुपये, अनाज, कपड़े, सामान जलकर राख हो गया। (संवाद)