फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेज हवा से भड़की आग, तीन की गृहस्थी राख

Fri, 21 Mar 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
गांव हरसिंहपुर कायस्थ में आग से जलती झोपड़ियां। - फोटो : गांव हरसिंहपुर कायस्थ में आग से जलती झोपड़ियां।
विज्ञापन
अमृतपुर। गांव में लगी आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। तेज हवा से आग बढ़ती जा रही थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख हो गया। तहसील क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर कायस्थ के निवासी रामचरण की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। तेज हवा से भड़की लपटों से आग मिजाजी लाल की झोपड़ी समेत अरविंद की झोपड़ी में भी लग गई। आग लगने से झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान जल कर राख हो गया। आग लगने से रामचंद्र के 21 हजार व मिजाजी लाल के तीन हजार रुपये नकद जल कर राख हो गए। आग लगने के दौरान कुछ ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे।आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें