फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केबल बक्सा फटने से रामनगरिया प्रवेश द्वार पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हाईटेंशन बिजली की लाइन का केबल बक्सा फटने से रामनगरिया मेला के मुख्य द्वार पर रविवार को आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

पांचाल घाट चौकी क्षेत्र के गंगा किनारे उत्तरी बंधा पर स्थित नारायण आश्रम के लिए बिजली विभाग ने शहरी क्षेत्र से भूमिगत हाईटेंशन लाइन डाली है। लाइन का केबल बक्सा मेला रामनगरिया प्रवेश द्वार के पास रखा है। रात करीब 12 बजे केबल बक्सा फटने से मुख्य प्रवेश द्वार पर आग लग गई।
यह देख लोगाें में भगदड़ मच गई। मोहित पांडेय व मनोज पंडा ने फायरब्रिगेड व बिजली विभाग को जानकारी दी। बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पांचाल घाट उपकेंद्र के अवर अभियंता विजय शंकर यादव ने बताया कि केबल बक्सा फटने से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली उपकेंद्रों पर की गई साफ-सफाई
रामलला प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जनपद के भोलेपुर, पांचाल घाट, जसमई और ठंडी सड़क आदि उपकेंद्रों पर साफ-सफाई की गई। पांचाल घाट जेई विजय शंकर यादव ने बताया कि सोमवार को उपकेंद्र पर प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें