क्षेत्र के गांव खान आलमपुर में आग से 13 लोगों के घर की गृहस्थी जल गई। इसमें रखा लाखों का जेवर, नगदी, कपड़ा, अनाज भी जल गया।
शाम को गांव खान आलमपुर निवासी विकलेश के घर खाना बन रहा था। तभी चूल्हे से चिंगारी उठी और झोपड़ी जा लगी।
इससे झोपड़ी धूं धूं कर जलने लगी। तेज हवा से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और विकलेश के अलावा अन्य 12 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस समय आग लगी थी उस समय ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे। आग देखकर वह गांव की ओर भागे और नलों व ट्यूबवेल चलाकर आग पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।
अगिभनकांड में विकलेश के यहां 30 हजार रुपये की नगदी, 15 हजार रुपये के गहने, कपडे़, साइकिल, मोबाइल, अनाज व गृहस्थी का सामान, महिपाल की परचून की दुकान का सामान, 15 हजार रुपये के गहने, कपडे़, साइकिल, मोबाइल, अनाज व गृहस्थी का सामान, रामप्रकाश की 20 हजार रुपये की नगदी, 14 हजार रुपये के गहने, कपडे़, साइकिल, अनाज व गृहस्थी का सामान, रामदास की 17 हजार रुपये की नगदी, 10 हजार रुपये के गहने, कपडे़, साइकिल, अनाज व गृहस्थी का सामान जल गया।
इसके अलावा संतोष की पांच बोरी सरसों, सोलर प्लेट, 14 हजार रुपये की नगदी, 5 हजार रुपये के गहने, कपडे़, साइकिल, मोबाइल, अनाज व गृहस्थी का सामान, रामविलास की 20 हजार रुपये की नगदी, 20 हजार रुपये के गहने, कपडे़, साइकिल, अनाज व गृहस्थी का सामान, रामशंकर की 20 हजार रुपये की नगदी, 16 हजार रुपये के गहने, कपडे़, साइकिल, मोबाइल, अनाज व गृहस्थी का सामान, रामवीर की गृहस्थी का सामान, अनाज, राजेंद्र की 50 हजार रुपए की नगदी, कपडे़, साइकिल, मोबाइल, सोलर प्लेट अनाज, गृहस्थी का सामान व कृषि उपकरण, कल्लू की 10 हजार रुपये की नगदी, कपडे़, साइकिल, मोबाइल, अनाज व गृहस्थी का सामान, प्रशंात की गृहस्थी का सामान व अनाज जला।
किशन की 40 हजार रुपए की नगदी, साइकिल, गृहस्थी का सामान व अनाज, उमेश का गृहस्थी का सामान व अनाज जल कर राख हो गया है। आग लगने की सूचना पर कुंआखेड़ा चौकी प्रभारी रामनरेश मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। आग से हुए नुकसान का आंकलन करने कोई भी राजस्व कर्मी नहीं पहुंचा।