फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पूर्व चेयरमैन उदयपाल सहित छह पर एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। भाजपा नेता ने कंपिल के पूर्व चेयरमैन उदयपाल यादव सहित छह लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई। नगर पंचायत की नामित सभासद पत्नी से गालीगलौज, धमकी देने व मनमाफिक प्रस्ताव पर जबरन हस्ताक्षर कराने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कंपिल कस्बा के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी भाजपा मंडल महामंत्री राजेश कठेरिया ने थाने में मोहल्ला गढ़ी निवासी पूर्व चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव व उसके पांच साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनकी पत्नी मोनिका कठेरिया नगर पंचायत की नामित सभासद हैं। 10 नवंबर को 11:30 बजे पूर्व चेयरमैन अपने पांच साथियों के साथ उसके घर गया। उस दौरान घर में पत्नी ही मौजूद थी।
उदयपाल ने गेट में धक्का मारते हुए गालियां दीं। इससे भयभीत पत्नी छत पर चढ़ गई। पारिवारिक भाई संध्याराम कठेरिया ने विरोध किया तो उससे भी गालीगलौज किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चला गया। जब वह अपने घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। कहा कि उदयपाल हिस्ट्रीशीटर है। वह कई बार लोगों पर हमला कर चुका है। दरोगा की हत्या में भी आरोपी था। इससे उनका परिवार भयभीत है और घर से बाहर नहीं निकल रहा है। पूर्व चेयरमैन उनके घर की लगातार रेकी करा रहा है। इससे उन्हें परिवार के साथ अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन

यह भी बताया कि पूर्व चेयरमैन की मां राजवती यादव नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। इससे मनमुताबिक प्रस्ताव पर उनकी पत्नी के जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया जा रहा है। उदयपाल पूर्व में जिला बदर रह चुका है। उसके विरुद्ध कई जनपदों में संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

................................ …
कंपिल थाने में दर्ज हैं 18 मामले
कंपिल। क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि उदयपाल के खिलाफ कंपिल थाने में करीब 17-18 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा विगत दिनों कंपिल निवासी हिकमत उल्लाह खां की शिकायत पर कानपुर में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। इससे उदयपाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें