फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विहिप नेता व बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
फोटो-26, विहिप नेता प्रदीप सक्सेना
विज्ञापन
कायमगंज। बिछिया मंडी स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर सामान बदलने को लेकर हुए विवाद में विश्व हिंदू परिषद के सह जिला गोरक्षा प्रमुख प्रदीप सक्सेना और उनके बेटे जय सक्सेना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रदीप सक्सेना का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी अर्चना गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार दोपहर अपनी छह वर्षीय भतीजी के लिए कपड़े खरीदने बिछिया मंडी स्थित दुकान पर गई थी। घर पहुंचने पर कपड़े छोटे निकले। शाम साढ़े चार बजे वह कपड़े बदलवाने के लिए दोबारा दुकान पर पहुंची, जहां विवाद हो गया। आरोप है कि दुकान पर मौजूद प्रदीप सक्सेना और उनके बेटे जय सक्सेना ने गांव का नाम पूछने के बाद कपड़े बदलने से इनकार कर दिया और अभद्रता की। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रदीप सक्सेना को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें