फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोला सोता के कोटेदार पर प्राथमिकी दर्ज, दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। राजेपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोला सोता के उचित दर विक्रेता के खिलाफ राशन की कालाबाजारी और वितरण में अनियमितता का आरोप जांच में सही पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोटेदार की दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोला सोता के कोटेदार अवधेश सिंह के खिलाफ शिकायत मिलने पर पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर जांच की। इस दौरान 41.728 क्विंटल गेहूं, 76.357 क्विंटल चावल, 99 किलोग्राम चीनी, 11.45 क्विंटल मक्का और 28.80 क्विंटल बाजरा की कालाबाजारी कर अनुचित लाभ कमाने तथा वितरण में अन्य अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि हुई। 19 जुलाई को जिलाधिकारी अंकुर लाठर के अनुमोदन पर कोटेदार का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि कोटेदार राशन वितरण बहुत कम करता था। सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि राशनकार्ड धारकों को नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें। यदि किसी भी कोटेदार के खिलाफ खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें