फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की निवासी महिला ने नाबालिग पुत्री को ले जाने के मामले में फतेहगढ़ निवासी अभिषेक, फिरोज, संजोग व रिश्तेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि उनकी पुत्री कक्षा नौ में पढ़ती है। फतेहगढ़ चौराहे पर फिरोज बिरियानी की दुकान पर अभिषेक काम करता है और उसी के घर पर रहता है। अभिषेक उसकी पुत्री को बहलाकर ले गया और सभी आरोपियों ने पुत्री को गायब कर दिया। उसे आशंका है कि आरोपी उसकी पुत्री को कहीं बेच या हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद