फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धर्मशाला पर कब्जे में माफिया अनुपम के साढ़ू समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना स्थित लाला पातीराम अग्रवाल धर्मशाला पर कब्जा करने व खाली करने के लिए 50 लाख की रंगदारी मांगने में माफिया अनुपम दुबे के साढ़ू सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। ट्रस्टी ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद कानपुर के विष्णुपुरी निवासी सुशील कुमार अग्रवाल ने माफिया अनुपम दुबे के साढ़ू अशोक दुबे, शिवम उर्फ सुलभ दुबे, आकाश, रामअवतार पाठक व अज्ञात के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा कि फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना स्थित लाला पातीराम अग्रवाल धर्मशाला में गैंगस्टर अनुपम दुबे का भय दिखाकर उसके फतेहगढ़ निवासी साढ़ू अशोक दुबे व उसके साथी हिस्ट्रीशीटर आकाश आदि असलहों से लैस होकर आए और आधी रात में जबरन दीवार गिराकर कब्जा कर लिया।
धर्मशाला में रखे लोहे के गाटर लूट ले गए। आरोपियों ने गुंडागर्दी करते हुए धर्मशाला में लोहा काटने की मशीन, फैक्टरी लगाने का एलान किया। जगह खाली करने के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों फर्जी दस्तावेजों से धर्मशाला में बिजली का कनेक्शन ले लिया। इस विरोध करने पर उनकी दुकानों पर जबरिया ताला लगाकर कब्जा कर लिया। वह धर्मशाला के ट्रस्टी हैं। आरोपियों की धमकी के भय से वह धर्मशाला नहीं जा रहे हैं। इससे आरोपी उनके धर्मशाला में अपना कब्जा बढ़ाते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें