फर्रुखाबाद। मुंबई से आई मार्केटिंग और चेकिंग टीम ने पुलिस के साथ ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली पुर्जे बेचने वाले दुकानदारों के यहां छापा मारा। कंपनी के अधिकारी ने चार दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मुंबई के थाना कफ परेड के एफजीडी सोमानी मार्ग निवासी ब्रांडेड कंपनी के मार्केटिंग व चेकिंग अधिकारी अजय कुमार ने टीम के साथ मंगलवार को ठंडी सड़क के अनीस, कादरीगेट के दिलीप, बढ़पुर निवासी रिंकू व खतराना के किशोर कुमार की दुकानों की गोपनीय जांच की। इस दाैरान उन्हें ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली सामान बेचने की जानकारी मिली। अजय कुमार ने इसकी जानकारी कादरीगेट थाना पुलिस को दी।
शाम के समय टीम ने पुलिस बल के साथ अनीस ऑटो गैराज से 16 ऑयल फिल्टर, दो किट लाइनिंग नकली पुर्जेस मिले। अन्य तीन दुकानदारों के यहां भी बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली सामान बरामद किया। एक भी दुकानदार खरीद के कोई कागजात नहीं दिखा सके।े