कमालगंज। चंदनपुर निवासी तरबूज व्यापारी के दिल्ली होकर आने के बावजूद क्वारंटीन न होने का मामला तूल पकड़ गया है। कंट्रोल रूप में शिकायतों के बाद बीडीओ व सचिव गांव पहुंचे तो व्यापारी के परिजनों ने अभद्रता की।
व्यापारी व उसके पिता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व लॉकडाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। पंचायत सचिव कपिल कुमार व प्रधान अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बीडीओ राजेश बघेल ने अरबाज व उसके पिता बुद्धा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को लिखा।