फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद की रंजिश में पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीन विवाद की रंजिश में दो भाइयों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भेजा गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला जब्ब निवासी राजेंद्र सिंह का भाई जयवीर सिंह से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार सुबह आठ बजे राजेंद्र सिंह दरवाजे के बाहर बैठे हुए थे। तभी जयवीर सिंह वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे।
राजेंद्र ने विरोध जताया। जयवीर व उसके परिजन लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल आए। शोर सुनकर राजेंद्र के परिवार के लोग भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।
दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें राजेंद्र सिंह उनके भाई की पत्नी बबली देवी व दूसरे पक्ष से जयवीर सिंह, पत्नी बीना देवी व पुत्री सुनीता घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें