फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। भाई ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग नंबर 155 पर सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी मौके पर पहुंची और आसपास गांव के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रात को दो बजे थाना नवाबगंज के मोहल्ला मंझना निवासी पुष्पेंद्र गंगवार ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त भाई उपेंद्र सिंह (35) के रूप में की। पुष्पेंद्र ने बताया कि छोटे भाई उपेंद्र की शादी नहीं हुई है। वह खेती करता था। उपेंद्र शराब पीने का आदी था। अक्सर वह बिना बताए कहीं भी चला जाता था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को उपेंद्र लापता हो गया था। रात को परिवार के लोगों के साथ मिलकर उपेंद्र की तलाश कर रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें