फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रायपुर में फैला बुखार, महकमे ने कराया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गांव रायपुर में घर-घर में बच्चे और बुजुर्ग वायरल बुखार की चपेट में हैं। बुखार में असहनीय दर्द से लोग परेशान हैं। जानकारी पर स्वास्थ्य महकमे ने गांव में सर्वे कराया। शुक्रवार से दो दिवसीय शिविर लगाकर मरीजों को दवा दी जाएगी।
विज्ञापन


गांव रायपुर के बाशिंदे 15 दिन से बुखार, खांसी-जुकाम की चपेट में हैं। स्थानीय निवासी सैय्यदेन शाह ने बताया कि करीब 25 हजार की आबादी वाले गांव में इस समय हर घर में कोई न कोई बुखार की चपेट में हैं। कई घरों में तो पूरा परिवार बुखार से पीड़ित है। इसमें असहनीय दर्द हो रहा है, प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं।
पैरों में सूजन के साथ उठने-बैठने के लिए भी मजबूर हैं। उन्होंने लखनऊ में जांच कराकर इलाज कराया है। दो लोग तो दिल्ली और लखनऊ में भर्ती हैं। उनकी हालत ज्यादा खराब है। गुरुवार को बीसीपीएम विनय मिश्रा ने आशा कार्यकर्ताओं की टीम लगाकर गांव में सर्वे कराया। करीब 200 की आबादी में 28 मरीज बुखार से पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया की इस बार वायरल में मांसपेशियों में दर्द हो रहा है। गांव रायपुर में दो दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। सभी की जांच के बाद दवा वितरण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें