फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ फैला बुखार, लोहिया अस्पताल बीमार

Sat, 24 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में फिजीशियन कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बुखार के रोगियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में आए तकरीबन 450 बुखार के रोगियों में से 162 के खून के नमूने लिए गए।
विज्ञापन


जांच में 7 लोगाें को मलेरिया और 26 को टाइफाइड और शेष में वायरल पाया गया। शनिवार को भी ओपीडी में       बुखार पीडि़त सैंकड़ों मरीज पहुंचे।


लोहिया अस्पताल में शनिवार को डॉ. अशोक कुमार फिजीशियन ही बुखार के रोगियों को देखने में जुटे रहे। जांच के दौरान शबनम पखना, मोनू निवासी आवाजपुर, अवनेंद्र निवासी नवादा मोहम्मदाबाद, बबलू पटियाली कासगंज, आशीष नवीगंज, राकेश बिर्राबाग, विष्णुपाल सिंह सेंट्रल जेल के कैदी में खून में मलेरिया के जीवाणु पाए गए हैं। यह आंकड़े केवल लोहिया अस्पताल के हैं।


डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के चलते रोगियों को बिना इलाज के वापस होना पड़ रहा है। कई दिनों से अस्पताल आकर मरीज भटककर वापस लौट जाते हैं। अस्पताल में एक फिजीशियन के अलावा अन्य चिकित्सकों के न होने से सारा दारोमदार एक ही चिकित्सक पर है।
विज्ञापन


खानपुर निवासी राधा अपने सात वर्षीय बेटे रमन को अस्पताल लेकर पहुंची। उन्होंने बताया कि रमन को छत से गिरकर हाथ में चोट लगी। वह दो दिन से बेटे को दिखाने के लिए अस्पताल लेकर आ रही है, लेकिन चिकित्सक के न मिलने के कारण लौट रही है।

बिर्राबाग निवासी प्रभाष दीक्षित व प्रीती विगत एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। यह भी सुबह से चिकित्सक को दिखाने के लिए लाइन में लगे रहे। थक हारकर एक किनारे बैठ गए। अजमतपुर से आए मदनलाल ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित है पिछली बार दवा ले जाने के बाद भी लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन


बढ़पुर निवासी लालता देवी ने बताया कि उन्हें घुटनों में दर्द की शिकायत है लेकिन चिकित्सक न होने कारण वह खाली लौट रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें