राजेपुर। थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी धर्मेंद्र की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी ने करवाचौथ की रात को कमरे के कुुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटक गई।
शुक्रवार सुबह परिजन जागे और पिंकी के शव को फंदे से लटका देखा। चीखपुकार सुनकर आसपास के घरों के लोग भी पहुंच गए।
परिजनों ने पिंकी के मायके में फांसी लगाने की सूचना दी। पिंकी के मायके वाले मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)