फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद होने से दुखी दुकानदार काली नदी में कूदा

विज्ञापन
ऋषभ उर्फ गोपाल मिश्रा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद । करवाचौथ पर पत्नी से विवाद के बाद व्यापारी ने नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से नदी में रस्सा डालकर व्यापारी की तलाश की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव महोरिकापुर निवासी राम प्रकाश के 28 वर्षीय पुत्र ऋषभ उर्फ गोपाल मिश्रा की मुरहास कन्हैया में हार्डवेयर की दुकान है।
उसकी डेढ़ वर्ष पहले शहर कोतवाली के मोहल्ला बिर्राबाग निवासी शिवा से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही शिवा व ऋषभ में विवाद होने लगा।
पति से विवाद होने की वजह से शिवा ज्यादातर मायके में रहती थी। डेढ़ माह पहले वह ससुराल पहुंची। करवाचौथ की रात को शिवा व ऋषभ में कहासुनी हुई।
शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे ऋषभ स्कूटी से काली नदी के पुल पर पहुंचा। स्कूटी पुल पर खड़ी करने के बाद वह काली नदी में कूद गया।
यह देख राहगीरों ने मदनपुर चौकी में सूचना दी। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। मां वीरू मिश्रा व बहन शीतल रो-रो कर बेहाल हो गई। ऋषभ माता-पिता का इकलौता पुत्र है। उसके तीन माह का पुत्र आरुष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें