फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनीं जन्माष्टमी

विज्ञापन
कमालगंज थाने में सजी झांकी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भगवान कृष्ण जन्मोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों से लेकर मंदिरों में बिजली की झालरों से सजीं झांकियां मन मोहती रहीं।
विज्ञापन

चहुंओर भगवान कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। रात के 12 बजते ही घरों और मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजने लगे और लोगों ने एक-दूसरे को कृष्ण जन्म की बधाई दी।
कुछ गृहस्थों ने शुक्रवार को व्रत रखकर घरों में झांकी सजाई। घरों से लेकर मंदिर व सार्वजनिक स्थलों पर सजी झांकियों से माहौल ही कृष्णमय हो गया।
जगह-जगह सजी झांकियों में डीजे पर बज रहे राधे, राधे और यशोमती मैय्या से बोले नंदलाला आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
भक्तिगीतों पर श्रद्धालु खूब झूमते रहे। रात 12 बजे कन्हैया का जन्म होते ही पटाखे व आतिशबाजी खूब चलाई गई। सूप में भगवान कृष्ण को रखकर यमुना नदी पार करते वसुदेव, माखन खाते कन्हैया, पूतना वध, बकासुर व अघासुर वध, कालिया नाग के फन पर नाचते कन्हैया, हिमालय पर्वत पर बैठे भगवान शिव आदि झांकियां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं।
विज्ञापन

घरों से लेकर मंदिरों तक भगवान कृष्ण का गुणगान होता रहा। शंख व घंटों की आवाज भी खूब गूंजती रही।
कृष्ण जन्माष्टमी पर हर्षोल्लास के साथ खूब झांकी सजाई गईं। शहर के लोहाई रोड व नेहरू रोड स्थित राधा-श्याम मंदिर में मनमोहक सजी झांकी देखने के लिए भक्त आतुर रहे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ में पुलिस लाइन, जिला जेल चौराहा, ठाकुरद्वारा मंदिर, भारत माता मंदिर, जेएनवी रोड स्थित गमा देवी मंदिर, गोला कोहना मंदिर, हनुमान मंदिर भोलेपुर में भगवान कृष्ण की झांकी लोगों को आकर्षित करती रही। झांकी देखने वालों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें