फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय दूध उत्पादन को बनेंगी अलग से डेयरियां

Sat, 26 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गाय दूध के उत्पादन के लिए प्रदेश भर में अलग के डेयरियां खोली जाएंगी। पराग आदि डेयरियों को बंद करने का कोई प्लान नहीं है। डेयरियों को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार पैसा खर्च कर रही है। यह विचार फर्रुखाबाद महोत्सव में आयोजित हुए पंचायत कृषि एवं सहकारिता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आए दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


शनिवार को पटेल पार्क में चल रहे फर्रुखाबाद महोत्सव में पूर्वाह्न 11 बजे वन्य पर्यावरण एवं आयुष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा ने कहा कि जीवाों व वनों का पुराना संबंध है। पेड़ लगाने से श्री वृद्धि होती है। दोपहर को पंचायत कृषि एवं सहकारिता सम्मेलन में भाग लेने आए मुख्य अतिथि दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने महोत्सव में लगे स्टालों का जायजा लिया। मंच पर एसके एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के बच्चों ने योग का प्रदर्शन किया। मंत्री ने बच्चों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि महोत्सव नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का काम करते हैं। इसलिए इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। कहा कि सपा सरकार ने किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रखी हैं। इन योजनाओं का किसान लाभ लें। जानकारी के अभाव में लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अब प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि फसलों की बर्बादी का मुआवजा प्रदेश सरकार देगी। वर्ष 2017 में दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश आदर्श प्रदेश बने इसके लिए सरकार प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन दीपिका त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत, पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, अनिल मिश्र, हरिनंदन सिंह यादव, डा. अरुण कुमार पांडेय, डा. एके कुलश्रेष्ठ और कामता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिंधी पंचायत ने कवियों को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव में शुक्रवार देर रात आयोजित कवि सम्मेलन में श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान सिंधी पंचायत की ओर से कवियों को सम्मानित किया गया।

पटेल पार्क में शुक्रवार देर रात आयोजित कवि सम्मेलन में कवयित्री स्मृति अग्निहोत्री, कवि उपकार मणि उपकार, गीतकार दिनेश अवस्थी, महेशपाल सिंह, प्रतीक शुक्ला, रंजना चौहान, नलिन श्रीवास्तव और दिलीप ने काव्य पाठ किया। इस दौरान सिंधी पंचायत की ओर से कवियों को शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश महिला संस्थान की अध्यक्ष रंजना देवी चौहान, कार्यक्रम संयोजक अनिल मिश्र, अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत, जिला सूचना अधिकारी पूरनचंद्र मिश्र, लक्ष्मण सिंह, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, नरेश गांधी, देवकीनंदन गंगवार, कामता सिंह राजपूत, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, विकास सोमवंशी, गणेश शंकर शुक्ल और अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें