फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नवदुर्गा महोत्सव में 56 भोग, आरती-भजन से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। खुदागंज मुख्य मार्ग के किनारे चल रहे षष्ठम नव दुर्गा महोत्सव में बृहस्पतिवार शाम स्कंदमाता पूजन व 56 प्रकार का भोग अर्पण कार्यक्रम हुआ। हनुमान, भैरव व माता पूजन के उपरांत आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन व आरती गायन से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन


खाद भंडार के निकट दुर्गा महोत्सव में श्रीसिद्धपीठ धर्मगढ़ सत्संग भवन रसूलाबाद कानपुर देहात के आचार्य अमन महाराज ने शाम को दुर्गा माता का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अनुष्ठान किया। स्कंदमाता पंचमी पूजन भी हुआ। अंबे तू है जगदम्बे काली... आरती में शंख-घंटा ध्वनि भी गूंजती रही। मां दुर्गा के नौ रूपों की आरती भी हुई। इस दौरान माता रानी के दरबार में भव्य सजावट की गई। अंकित श्रीवास्तव, विपिन, भोला, विवेक, सरमन शाक्य, राम जी, पवन आदि भी व्यवस्था में रहे। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें