सदर नगर पालिका के वार्ड 26 दुर्गा नगर से निर्दली सभासद प्रत्याशी रजनी राठौर पत्नी महेंद्र विक्रम सिंह को 756 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी विटानादेवी पत्नी रामवीर चौहान को 713 वोट मिले। विटानादेवी 43 वोट से हार गई। हारने की बात सुनकर वह वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ी। पति उनको गोदी में उठाकर काउंटिंग स्थल से वाहर लेकर आए। एंबुलेंस जीजीआईसी बुलाई गई। एंबुलेंस आने पर रामवीर चौहान विटाना देवी को मिलेट्री अस्पताल ले गए।