फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निडर होकर गवाही देने वालों को किया सम्मानित

Sat, 26 Dec 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग के महानिदेशक डा. सूर्य कुमार ने बताया कि एक जुलाई 2015 से  शुरू हुए सजा कराओ अभियान के तहत प्रदेश में छह माह के अंदर 12727 अपराधियों को सजा कराई गई है। महानिदेशक ने मुकदमाें में निडर होकर गवाही देकर अपराधियों को सजा कराने वाले 11 गवाहों और सरकारी वकीलों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बताया कि एडीजीसी के पदों पर नियुक्ति के लिए सर्वोच्च न्यायालय से रोक हट गई है। इस कारण रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। डीएम सत्येन्द्र कुमार को एडीजीसी के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बताया कि गवाहोें की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम खोला गया है। अगर किसी मुकदमे के गवाहों को आरोपी तोड़ता है या धमकाता है तो वह गवाह कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2305780 या 9454456512,   9454456900,9454456263 पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन


इन गवाहों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
हरी सिंह, रामजीवन, रंगलाल, रामस्वरूप, राममोहन, वेदपाल, अनीस अहमद, वीरपाल, राजेश, छोटे मियां, रामशरन

इन वकीलों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता निर्मल चंद्र कटियार, मोहम्मद अलीम, ईश्वरी कुमारी शाक्य, शैलेन्द्र सिंह चौहान, एसपीओ प्रदीप कुमार, पुलिस पैरोकार उदय सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें